आलीराजपुर में करोड़ों की लकड़ी तस्करी, गुजरात अधिकारियों की छापेमारी से हड़कंप
आलीराजपुर जिले में सामने आए करोड़ों रुपये की लकड़ी तस्करी के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है | फिल्म पुष्पा की तर्ज पर खैर की लकड़ी को गोदाम में डंप किया गया था. गुजरात के फॉरेस्ट अधिकारियों ने डंप किए गए लकड़ी के गोदाम पर छापेमारी की है. जांच में मिले संकेतों के आधार पर तस्करी से जुटाई गई रकम का उपयोग देश विरोधी गतिविधियों में होने की आशंका है |
कीमती लकड़ी को दूसरे राज्यों में पहुंचाया गया
सूत्रों के अनुसार, यह संगठित गिरोह सीमावर्ती क्षेत्रों से संचालित था | अवैध रूप से काटी गई कीमती लकड़ी को दूसरे राज्यों तक पहुंचाया गया, इस दौरान करोड़ों का लेन-देन किया गया | प्रवर्तन एजेंसियां (ED) बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और हवाला नेटवर्क की जांच कर रही हैं |
195 करोड़ का है मामला
बताया जा रहा है कि गोधरा निवासी मोहन ताहिर से जुड़ा मामला करीब 195 करोड़ रुपये का है | जिस पर ED ने केस दर्ज किया है. आलीराजपुर निवासी मैनेजर अलिफ मकरानी से पूछताछ हो चुकी है. गिरोह संचालन का आरोप गोधरा निवासी मुस्ताक आदम तकिया पर है | वन विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई जारी है. जांच पूरी होने पर और बड़े खुलासे हो सकते हैं. साल 2024 में गुजरात वन विभाग के द्वारा गोदाम को सील किया गया थाऑ वहीं गुजरात राज्य के फॉरेस्ट अधिकारीयों की ओर से आए वकील ने बताया की इस पुरे खेल में आलीराजपुर के फारेस्ट अधिकारियों की संलिप्तता भी हो सकती है |
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा